फोटो फीचरसमाचार

बाॅलीवुड की मां थीं रीटा भादुड़ी, जानिए इनसे जुड़ीं कुछ खास बातें

बाॅलीवुड की मां मानी जाने वाली रीटा भादुड़ी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। किडनी की बीमारी से वे हार गईं। मंगलवार को उनका निधन हो गया। शिशिर शर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी। रीटा भादुड़ी के बारे में बहुत सी बातें शायद आप नहीं जानते होंगे। यहां हम आपको उनसे जुड़ीं कुछ ही ऐसी बातें बता रहे हैं।

करीब चार दशक से वे फिल्मों और धारावाहिकों में सक्रिय रही हैं। जूली, आई मिलन की रात, गोपाल कृष्ण, सावन को आने दो जैसी फिल्मों में उन्होंने बेहद कमाल का अभिनय किया था, जिसे आज भी याद किया जाता है।

‘मेरी तलाश में’ नामक एक फिल्म 1968 में आई थी, जिसके जरिये उन्होंने फिल्मी कॅरियर शुरू किया था। साल 1995 में आई फिल्म राजा में उनका सपोर्टिंग रोल था। उन्होंने इसे इतने दमदार तरीके से निभाया कि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड का नाॅमिनेशन तक उन्हें हासिल हो गया।

विशेषकर देखा जाए तो साल जूली (1975) में भी उन्होंने जो जूली की सबसे अच्छी दोस्त की भूमिका निभाई थी, उसकी भी तारीफ आज तक लोग करते हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा अपनी हर भूमिका से मनवाया है।

रीटा ने प्रशिक्षण भी लिया था। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट आॅफ इंडिया से उन्होंने ट्रेनिंग ली थी। वर्तामान में वे टेलीविजन पर प्रसारित हो रहे एक लोकप्रिय धारावाहिक निमकी मुखिया में भी नजर आ रही थीं, जिसमें उन्होंने इमरती देवी का किरदार निभाया है।

दोस्तों रीटा भादुड़ी असल में बंगाली थीं। फिर भी उन्होंने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमा लिया था। नाम की समानता के कारण कई लोग उन्हें जया भादुड़ी की बहन भी समझ बैठते थे, जबकि उन्होंने खुद इससे इनकार किया था।

दोस्तों, रीटा भादुड़ी को आप भी कमेंट बाॅक्स में श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।