फोटो फीचरसमाचार

देखिए, ये कौन आ गई ऋतिक की ‘सुपर 30’ से टकराने को

दोस्तों, ऋतिक कपूर जहां इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में बहुत ही व्यस्त चल रहे हैं, वहीं कंगना रनौत भी फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन आॅफ झांसी’ की शूटिंग में उतनी ही बिजी हैं। मगर दिक्कत यह है कि दोनों एक-दूसरे से टकराने वाले हैं। जी हां, दोनों का ही रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी को तय हो गया है।

आपको याद होगा कि इन दोनों ही कलाकारों के बीच कथित प्रेम संबंधों को लेकर कुछ समय पहले काफी जुबानी जंग हो चुकी है। दोनों एक-दूसरे को काफी बुरा-भला कह चुके हैं। अब दोनों स्क्रीन पर भी एक-दूसरे से टकराने को तैयार हैं। बाॅक्स आॅफिस पर दोनों की फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देने वाली हैं।

असल में मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का ही नाम है। उनका किरदार फिल्म में कंगना रनौत निभा रही हैं। इस फिल्म के लिए सबसे पहले यह निर्णय लिया गया था कि इसे इसी साल अप्रैल में रिलीज कर दिया जायेगा, लेकिन इसे बढ़ाकर 15 अगस्त कर दिया गया था। बाद में इसकी रिलीज को सितंबर तक भी टाला गया था।

इसके बाद फिल्म के निर्माताओं के मन में क्या आया कि अचानक से शनिवार को जी स्टूडियोज और फिल्म के निर्माता कमल जैन ने फिल्म की रिलीज को लेकर एक नया ट्विट कर दिया। इसमें उन्होंने लिखा कि फिल्म अगले गणतंत्र दिवस वाले वीक के अंत में रिलीज की जायेगी। इसका मतलब यह हुआ कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन कृष कर रहे हैं। दूसरी ओर ऋतिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 में आनंद कुमार की भूमिका निभा रहे हैं, जो कि एक गणितज्ञ हैं और 30 छात्रों को ट्रेनिंग देकर उन्हें आईआईटी में प्रवेश लेने में मदद करते हैं। विकास बहल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसकी शूटिंग बनारस में भी हुई है।

कंगना के फैन मणिकर्णिका के ट्रेलर के रिलीज होने का भी इंतजार कर रहे हैं, जो 15 अगस्त को रिलीज होने वाला है। रानी लक्ष्मीबाई पर बन रही इस फिल्म के लिए कंगना ने बड़ी मेहनत की है। वे कई बार चोटिल भी हो चुकी हैं। फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी उभर चुके हैं।