समाचारसुपर स्टार

ऐसा क्या हुआ जो फूट-फूट कर रोई थीं सनी लियोनी?

सनी लियोनी के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं। उनकी बायोपिक का उनके चाहने वालों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल चर्चा में बनी हुई उनकी बायोपिक के जरिये उनके जीवन से जुड़ीं कई जानकारियां दर्शकों के सामने आ जायेंगी। इसे लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता बनी हुई है।

इन दिनों जी 5 चैनल पर उनकी एक बायोपिक वेबसीरीज ‘करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी आॅफ सनी लियोनी’ का प्रसारण हो रहा है। एक साधारण सी लड़की किस तरह से आम लड़की से पाॅर्न स्टार बन जाती है, इसके बारे में इसमें दिखाया गया है। इसे देखकर कोई भी अंदर तक हिल सकता है।

इसी क्रम में यह पता चलता है कि सनी लियोनी ने जब पहली बार ब्लू मूवी देखी थी, तो वे शर्म से पानी-पानी हो गई थीं और उन्हें अपनी इस हरकत पर बड़ा गुस्सा आया था। इसे उन्होंने अपनी बहुत बड़ी गलती माना था और इसके लिए उन्होंने वाहेगुरु से माफी भी मांगी थी। हालांकि वे खुद को भी माफ नहीं कर पा रही थीं।

सनी लियोनी इसे गलती मानती हैं और गुरुनानाक देव की तस्वीर के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगती हैं। यही नहीं, वे बहुत रोती भी हैं। उन्होंने उनके सामने इसे गलती माना लिया है। ये चीजें बायोपिक सीरीज में देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह कल्पना की जा सकती है कि सनी लियोनी भी कभी आम लड़कियों की तरह ही थीं।

वैसे बाद में सनी लियोनी को पाॅर्न स्टार बनना पड़ा। इसकी भी जानकारी उनकी बायोपिक में मिल ही जायेगी। एक और जानकारी फिल्म के प्रोमो के दौरान यह मिली है कि उन्होंने पाॅर्न स्टार बनने के लिए अपने भाई के नाम तक की आड़ ले ली थी। फिलहाल सीरीज का प्रसारण चल रहा है।