फोटो फीचरसमाचार

स्टार नहीं तो क्या बनना चाहती हैं जान्हवी?

दोस्तों, जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से छा गई है। श्रीदेवी की बेटी ने सचमुच में कमाल कर दिखाया है। यह उनकी पहली फिल्म है। उनके साथ इस फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आए हैं।

जान्हवी कपूर से इस बारे में जब मीडिया ने जानना चाहा कि क्या श्रीदेवी से उनकी तुलना की जा सकती है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें यह नहीं मालूम है कि वह स्टार बनी हैं या नहीं, लेकिन वह एक सर्वश्रेष्ठ कलाकार जरूर बनना चाहती हैं। उनका मानना है कि इस फिल्म को दर्शकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और इनसे बढ़कर उनके लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है।

ईशान खट्टर और फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान के साथ जान्हवी मीडिया से मुखातिब हो रही थीं। उनसे जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्या धड़क की सफलता के बाद वे खुद को अब एक स्टार मानने लगी हैं, इस पर ही उन्होंने यह जवाब दिया कि किसी के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण है एक अच्छा कलाकार बनना। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह एक बहुत अच्छे कलाकार के रूप में छा जाएं।

जान्हवी इस बात से बेहद खुश हैं कि फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान ने उनकी तारीफ की है और उन्होंने उनसे यह भी कहा है कि उन्हें उन पर गर्व है। ऐसे में उनका मानना है कि उनके लिए यह सबसे बड़ी तारीफ है। वैसे जान्हवी की फिल्म ने पहले ही दिन 8.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। दूसरे दिन भी रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कमाई 11.04 करोड़ रुपये रही।

फ़िल्म ने 19.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जान्हवी कपूर की फिल्म के लोग कितने दीवाने हो रहे हैं। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सफलता का नया अध्याय लिखने वाली है। फिल्म की सफलता से निश्चित तौर पर दो नए कलाकारों जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का मनोबल काफी हद तक बढ़ेगा।