फोटो फीचरसमाचार

आखिर कौन है साहब बीबी और गैंगस्टर 3 का असली गुनाहगार?

संजय दत्त की कमबैक मूवी साहब बीबी और गैंग्स्टर रिलीज तो हो गई है, मगर उसे वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई, जितनी कि तिग्मांशु धूलिया की इस सीरीज की पिछली दो फिल्मों को मिली थी। इसकी वजह का भी खुलासा हो गया है।

असल में यह फिल्म इस हफ्ते रिलीज ही नहीं हो पाती, क्योंकि बात ही कुछ ऐसी हो गई थी। वह तो एकदम अंतिम पलों में इसके रिलीज होने पर मुहर लगी और इसे आनन-फानन में रिलीज कर दिया गया। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

पता चला है कि फिल्म के निर्माता फिल्म के लिए यू/ए सर्टिफिकेट चाहते थे, मगर सेंसर बोर्ड फिल्म को हिंसा वाले कुछ दृश्यों को हटाकर ए सर्टिफिकेट देने के पक्ष में था। यह बहस लंबी चल गई। आखिरकार बुधवार को बहुत देर से रिलीज के कुछ घंटों पहले ही इसे सेंसर सर्टिफिकेट मिला। इससे डिस्ट्रीब्यूट करने वालों और मार्केटिंग वालों पर दबाव बहुत बढ़ गया।

हालांकि फिल्म के निर्माता राहुल मित्रा, जिन्होंने खुद भी फिल्म में एक भूमिका अदा की है, उन्होने सेंसर बोर्ड को किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं बताते हुए कहा, तकनीकी कारणों की वजह से सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देर हो गई। हम ही इसके लिए जिम्मेदार हैं, सेंसर बोर्ड नहीं। फिर भी हमें सर्टिफिकेट समय रहते मिल गया।

मित्रा ने कहा, पिछले कई हफ्तों से फिल्म के सिलसिल में मेरी बड़ी भागदौड़ हुई है। मुझे सिंगापुर भी इसके ट्रेलर लांच के लिए जाना पड़ा था। सिंगापुर से मुंबई मुझे व्हीचेयर पर बैठकर आना पड़ा। हालांकि उनके मुताबिक फिल्म अच्छी चल रही है। इसे कामयाबी मिलेगी।