पढ़ें, सिनेमा को आखिर क्या समझ रखा है तापसी ने?
बॉलीवुड में एक सफल पहचान बना चुकीं तापसी पन्नू की अगली फिल्म मुल्क जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके बारे में उन्होंने कहा है कि इसमें उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जिसे अल्पसंख्यक होने की वजह से काफी कुछ झेलना पड़ता है। तापसी का यह मानना है कि वह अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए किसी और माध्यम का नहीं, बल्कि सिनेमा का सहारा लेती हैं।

इस बारे में जब तापसी से पूछा गया कि क्या फिल्म में जो विचार प्रकट किए गए हैं, क्या वह उनसे सहमत है? इस पर तापसी ने जवाब दिया कि उनके स्कूल में यह बताया गया है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य है, जहां कि सभी धर्मों को बराबर का दर्जा दिया गया है। हम जो जिंदगी जी रहे हैं, हमारे आसपास जो जिंदगी हमें नजर आ रही है, वह भी बिल्कुल उसी तरह की है।

वर्तमान में जगह-जगह लोगों के बीच हो रहे टकराव के बारे में तापसी का यह मानना है कि इस तरह की घृणा की भावनाएं तभी फैलती हैं, जब बार-बार इस तरह की चीजें अखबारों में पढ़ने को मिलने लगती हैं। एक अभिनेत्री के तौर पर वे केवल यही कह सकती हैं कि सिनेमा का इस्तेमाल अपने विचारों को प्रकट करने के लिए किया जा सकता है और मैं बिल्कुल यही कर रही हूं।

दोस्तों, तापसी पन्नू मानती है कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता नहीं हैं। इसलिए उनके पास अपने विचारों को प्रकट करने के लिए सिनेमा के अलावा कोई और माध्यम नहीं बच जाता है। इसलिए वह सिनेमा में अपने अभिनय के जरिए लोगों तक सामाजिक संदेश पहुंचाने का पूरा प्रयास करती हैं। तापसी असल में एक सिख परिवार में जन्मी थीं। उन्होंने हमेशा से सांप्रदायिक सद्भावना वाला माहौल देखा है।

तापसी कहती है कि मैंने अपने धर्म को सम्मान देना सीखा है। मैंने गुरुद्वारे में प्रार्थना की है, लेकिन मुझे हमेशा यह बताया गया है कि मुझे सभी धर्मों के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। इस मामले में मुझे स्वतंत्रता दी गई है। यही वजह है कि क्रिसमस, होली और ईद हर धर्म के त्यौहार को मैं मनाती हूं और उसमें पूरे जोशोखरोश के साथ शामिल होती हूं।

तापसी का यह मानना है कि न्यूज चैनलों को सनसनी फैलाने वाली खबरों को दिखाने से बचना चाहिए। तापसी की फिल्म मुल्क का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में वह एक वकील का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा ऋषि कपूर, प्रतीक बब्बर, आशुतोष राणा, रजत कपूर, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे कलाकार मौजूद हैं। फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होने वाली है।

