समाचारसुपर स्टार

पढ़ने लायक है जिंदगी से जंग लड़ते इरफान का यह संदेश

इरफान खान दोस्तों एक खतरनाक ट्यूमर की वजह से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। उनकी फिल्म कारवां भी रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को यह बहुत पसंद आयी है। विशेषकर उनकी एक्टिंग की बड़ी तारीफ हो रही है। इलाज करवाने की वजह से वे फिल्म के प्रोमोशन में नजर नहीं आ सके थे।

इरफान की बीमारी दोस्तों बड़ी ही गंभीर है। बहुत कम लोग इस बीमारी का शिकार होते हैं। उन्होंने बहुत तो नहीं बताया है अपनी बीमारी के बारे में, लेकिन हाल ही में उन्होंने थोड़ी-बहुत बातें जरूर अपनी सेहत के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान बताई है।

उनकी एक हाॅलीवुड फिल्म भी बहुत जल्द आने वाली है, जिसका नाम पजल है। दरअसल उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी कीमोथेरेपी की चार साइकिल पूरी हो चुकी है। कुल छः साइकिल पूरे किये जाने हैं। तीन साइकिल के पूरी होने के बाद की स्कैन सकारात्मक रही है। इरफान ने कहा है कि छठी साइकिल के स्कैन के बाद पता चल पायेगा कि उनकी किस्मत में क्या है।

दोस्तों इरफान ने बहुत भावुक बातें कही हैं इस इंटरव्यू के दौरान। उन्होंने अपनी जिंदगी को कुछ हफ्तों या एक-दो साल या उससे कुछ अधिक का बताया है। उन्होंने यही कहा है कि जिंदगी को बस हम जीते चले जाएं। जो मिले, उसे स्वीकार करते चलें। इसके बारे में ज्यादा प्लानिंग करके आगे बढ़ने की जरूरत नहीं है। वे सभी के शुक्रगुजार हैं। उन्हें किसी और की दरकार नहीं। प्रार्थना की भी नहीं।

निराशा से दूर रहने का संदेश इरफान ने अपने प्रशंसकों को दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि उम्मीद का दामन छोड़ने की जरूरत नहीं है। यह एक ऐसी चीज है, जिससे कोई भी नहीं लड़ सकता, क्योंकि यह अपने हाथ में नहीं है। यह प्रकृति की चीज है। इसलिए बेहतर यही होगा कि उम्मीदों का दामन थामे अच्छे और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद लगाए रखें।