फोटो फीचरस्टार फैमिली

पढ़िए, अपने पति आमिर खान का फोन हमेशा क्यों चेक करती हैं किरण?

‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में इन दिनों अभिनेता आमिर खान बड़े ही व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म में जो अपना लुक बनाया है, जो हमने और आपने पहले कभी नहीं देखा। कुछ वक्त निकाल पत्नी किरण संग आमिर हाल ही में पहुंच गये एक टाॅक शो में।

टाॅक शो आखिर है क्या? जिंदगी में किन-किन चीजों से पड़ा है आमिर का वास्ता? ऐसी ढेरों चीजें थीं, जिनके बारे में इस टाॅक शो में बोल गये आमिर। इस दौरान अपनी एक फीमेल फैन के बारे में वे बता गये एक ऐसी बात, जिसे सुन सभी का दिमाग हो गया सन्न।

आमिर बोले, ‘इससे बड़ी खुशी किसी के लिए क्या हो सकती है कोई उसे पसंद करे? मैं तो खास तौर पर उनका मुरीद हूं, जो सीधे मेरे मुंह पर आकर बोल दें। उस फैने भी वही किया। मेरे पास आयी और बोली कि मैं आपके साथ सोना चाहती हूं।’

इसे सुनने भर की देरी थी, किरण के चेहरे का रंग की कुछ पलों के लिए उड़ गया। दो टूक वे आमिर से बोलीं, ‘मुझे कभी बताया क्यों नहीं?; आमिर बोले, ‘बताया तो था।’

शो के होस्ट भी निकले एक कदम आगे और जड़ दिया आमिर पर सवाल, तो आपने क्या जवाब दिया? आमिर बोले, ‘मैंने एकदम मना कर दिया उसे। उसकी बातों ने मुझे शर्मिंदा कर दिया। शर्म से नजरें झुक गयीं मेरी।’

रैंचो को भी मानना पड़ेगा। आगे बोले, ‘उस लड़की ने बड़ी हिम्मत दिखाई। मैं उससे प्रभावित हुआ।’ किरण ने भी उसी पल राज उगल डाला और बोलीं, मैं तो हमेशा चेक करती हूं फोन इनका और सारे चैट पढ़ती हूं।

वैसे ‘ठग्स आॅफ हिंदोस्तान’ में मुख्य भूमिका में कैटरीना कैफ और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। इस साल सात नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में वे भी इस बार बदले-बदले से दिखेंगे।