जानिए, कब रिलीज हो रही है 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित यह फिल्म
भारत में दो चीजें ही तो बिकती हैं। एक है सिनेमा और दूसरा है क्रिकेट। जब पहली बार भारत ने 1983 में वर्ल्ड कप जीता था, तो भला उस मोमेंट को कोई भूल कैसे सकता है। इसलिए इस पर फिल्म बन रही थी। फाइनली यह फिल्म रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज होने की डेट आ गयी है। फिल्म के बारे में एक आॅफिशियल ट्वीट हुआ है, जो इसके रिलीज डेट से संबंधित है।

रणवीर सिंह, जिन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में खिलजी के किरदार में अपने अभिनय की वजह से छा गये हैं, वे 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म में फिर से कपिलदेव के किरदार में रूप में छा जाने को तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन वही कबीर खान कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म ‘एक था टाइगर’ का भी निर्देशन किया था।

वैसे तो इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से आ रही है, लेकिन अब तक कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा था। बीच में यह भी पता चला था कि इसमें अर्जुन होंगे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि इसमें कपिलदेव की भूमिका रणवीर सिंह निभाने वाले हैं। यदि ऐसा है, तो रणवीर सिंह के प्रशंसकों को जश्न मनाने की एक और वजह मिल गयी है।

अब हम आपको इसकी रिलीज होने की तारीख बताते हैं। यह फिल्म अगले साल यानी कि 2019 में 31 अगस्त को रिलीज कर दी जायेगी। रणवीर तो इससे बहुत खुश हैं और उनका मानना है कि कपिलदेव का रोल पाकर वे बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। वैसे उनकी अगली फिल्म ‘गुली ब्वाॅय’ भी जल्द ही रिलीज हो सकती है।

फिलहाल तो रणवीर पद्मावत की वजह से छाये हुए हैं। उनकी यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर जबर्दस्त हिट रही है और खूब कमाई कर रही है। उनके अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एवं शाहिद कपूर ने भी अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया है।

