फोटो फीचरसमाचार

बिना भाग्यरेखा के ही अरबों के कारोबार के मालिक बन गये बाबा रामदेव!

बाबा रामदेव को आज कौन नहीं जानता? उनके द्वारा खड़ी की गई पतंजलि इस समय नई ऊंचाईयों को छू रही है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इतनी बड़ी कंपनी खड़ी करने वाले बाबा रामदेव के हाथों में भाग्यरेखा ही नहीं थी? इस बात का खुलासा खुद उन्होंने अपनी जीवनी पर 12 फरवरी से शुरू होने जा रहे एक टीवी शो ‘स्वामी रामदेवः एक संघर्ष’ से पहले पत्रकारों से बातचीत में किया है।

बाबा रामदेव ने बताया, मेरा हाथ देखकर वे कहते थे कि इसके हाथों में तो भाग्यरेखा ही नहीं है, लेकिन मैंने कभी इस पर गौर ही नहीं किया। स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर बस आगे बढ़ता रहा। भविष्य की योजनाएं मैंने बना रखी हैं। बच्चों को शिक्षित करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है।

एक और बात उन्होेंने बताई कि वे अब तक सात बार मौत को भी मात दे चुके हैं। बाबा रामदेव ने अपने पैराइलाज होने से लेकर खुद पर हुए हमलों तक के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब मेरे परिवार के लोग ही मेरी मां को तंग करते थे, तो मैंने उनके खिलाफ आवाज भी उठाई थी। अन्याय के खिलाफ बोलना मैंने हमेशा सीखा है।

बाबा रामदेव पर शुरू हो रहे शो में क्रांति प्रकाश झा उनकी भूमिका में होंगे। इससे पहले उन्हें एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी और गोलियों की रासलालाः रामलीला जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वहीं, रामदेव के बचपन की भूमिका में फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके बाल कलाकार नमन जैन निभायेंगे।

शो का प्रसारण ‘डिस्कवरी जीत’ चैनल पर होगा। इसमें करीब 85 एपिसोड होंगे। आगामी 10 फरवरी को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में इसका प्रीमियर भी होगा, जिसमें आम जनता भी हिस्सा ले सकेगी। शो को 12 फरवरी से रात 8ः30 बजे देखा जा सकेगा।