फोटो फीचरसमाचार

माधुरी के ‘एक दो तीन’ गाने को लेकर ये बोलीं जैकलीन

जैकलीन फर्नांडीज बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे अगली फिल्म ‘बागी 2’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वे बाॅलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से जानी जाने वाली माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने ‘एक दो तीन’ पर डांस करती नजर आयेंगी।

इस बारे में उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर इसे दोबार पर्दे पर फिल्माने के लिए तो कोई दबाव नहीं था, लेकिन दबाव यह था कि उस मशहूर गाने को आखिर दोबारा फिल्माया कैसे जा सकता है। इसकी तो कोई संभावना ही नहीं थी।

वे बोलीं, जब मुझे लगा कि यह संभव नहीं, तो मेरे लिए यह करना और आसान हो गया। मैं इसे अलग तरह से कर रही हूं। माधुरी और सरोज खान ने उस गाने में कर दिया, वह कोई नहीं कर सकता। मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मैं इस गाने को कर रही हूं।

खूबसूरत अदाकार ने कहा, मैंने तो यह भी सुना है कि बाकी हीरोईनें ये सुनकर जल रही हैं। किसी भी लड़की के लिए यह करना किसी सपने से कम नहीं है। मैं निर्देशक अहमद खान, साजिद नाडियाडवाला और गणेश आचार्य की शुक्रगुजार हूं कि मुझे उन्होंने यह मौका दिया है।

जैकलीन ने यह भी बताया कि उनकी माधुरी से बात हो गई है। उन्होंने गाने के बारे में बात भी की है। इस गाने की वजह से काफी तनाव में भी रही हैं। उन्हें माधुरी का आशीर्वाद मिल गया है।