3 स्टोरीज का ‘रासलीला’ गाना हुआ रिलीज, आपने देखा?
नौ मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘3 स्टोरीज’ के नये गाने ‘रासलीला’ को गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। डांडिया पर आधारित इस गाने का फिल्मांकन शानदार है।

इस गाने में गजब की ऊर्जा झलक रही है और साथ ही इसे नवरात्रि के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है।

इस गाने को अलौकिक राही और अमजद नदीम ने मिलकर लिखा है, जबकि इसे कंपोज करने का काम अमजद नदीम ने किया है। गायिका सुमेधा कर्मे ने इस गाने को अपनी आवाज दी है।

ऋचा चड्ढा, अंकित राठी, आयशा अहमद और रेणुका शहाणे को इस गाने में डांडिया का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। गाने के बीच-बीच में प्रेम कहानी के दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं।

यह फिल्म फरहान अख्तर की है, जिसमें प्रमुख भूमिकाओं में शरमन जोशी, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और रेणुका शहाणे हैं। फिल्म को पिछले साल 25 अगस्त को ही रिलीज होना था, लेकिन इसकी डेट बढ़ाकर 9 मार्च, 2018 कर दी गई थी।

जब इस फिल्म का ट्रेलर आया था, तब भी इसे दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में चाल की जिंदगी दर्शायी गयी है।

