पढ़ें, हिचकी की कामयाबी पर क्या कहा बाॅलीवुड की ‘रानी’ ने
रानी मुखर्जी ने कई वर्षों के बाद फिल्म ‘हिचकी’ के जरिए बड़े परदे पर जोरदार वापसी की है। फिल्म की सफलता को लेकर रानी बेहद उत्साहित हैं।

रानी ने कहा है कि इस फिल्म के लिए जो प्यार उन्हें अपने दर्शकों से मिला है, वह बड़ा ही अनमोल है और इसके लिए वे दर्शकों की आभारी हैं।

बता दें कि रानी की यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर बड़ी हिट रही है। फिल्म ने केवल छः दिनों में ही 22.70 करोड़ रुपये बाॅक्स आॅफिस पर कमा लिये।

रानी ने अपनी कमबैक मूवी में कमाल का अभिनय किया है। उन्होंने एक ऐसे टीचर की भूमिका निभाई है, जो एक ऐसे डिसाॅर्डर से पीड़ित है, जिसमें उसे बोलने में बड़ी कठिनाई होती है।

रानी ने इस किरदार को लाजवाब तरीके से निभाया है। उन्होंने अपने अभिनय के जरिये यह संदेश भी दिया है कि यदि आपमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और अपने सपनों को हासिल करने के लिए आप मेहनत करें, तो आप हार नहीं सकते हैं।

रानी ने युवा दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि यह एक अच्छी फिल्म है और उन्हें प्रेरित भी करती है।

