ये हैं दक्षिण की 5 सबसे खूबसूरत जोड़ियां
दोस्तों, आज हम आपको दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी पांच सबसे खूबसूरत जोड़ियों के बारे में यहां बता रहे हैं। हिंदी में डब की हुई इनकी कई फिल्में आप ने भी अलग-अलग टीवी चैनलों पर देखी होंगी। तो आइए एक नजर डालते हैं इन जोड़ियों परः
1. महेश बाबू व नम्रता शिरोडकर

नम्रता शिरोडकर महेश बाबू की पत्नी हैं। महेश बाबू अंतिम बार फिल्म भारत अने नीनू में नजर आये थे। यह फिल्म पिछले 20 अप्रैल को रिलीज हुई थी। बाॅक्स आॅफिस पर यह फिल्म बेहद सफल रही थी और दर्शकों ने भी इसे खूब सराहा था।
2. नागा चैतन्य व सामंता

दक्षिण की फिल्मों में नागा चैतन्य और सामंता का बड़ा नाम है। सामंता नागा चैतन्य की पत्नी हैं। रंगस्थलम में सामंता अंतिम बार नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दक्षिण में बहुत ही खूबसूरत माना जाता है।
3. राम चरण व उपासना कमिनेनी

उपासना कमिनेनी राम चरण की पत्नी हैं। राम चरण अंतिम बार फिल्म रंगस्थलम में दिखे थे। वे अगली फिल्म आरआरबार में दिखने वाले हैं। ये दोनों अक्सर शूटिंग के अलावा भी कई बार शाॅपिंग करते या मस्ती करते दिख जाते हैं।
4. विजय व संगीता

इनकी भी जोड़ी बड़ी ही प्यारी और बेहद खूबसूरत है। विजय अंतिम बार फिल्म मर्सल में दिखे थे। यह फिल्म पिछले साल दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। वे अगली फिल्म थलापैथी 62 में जल्द ही नजर आने वाले हैं।
5. अल्लू अर्जुन व स्नेहा रेड्डी

स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन की जोड़ी को भी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में लोग बड़ा पसंद करते हैं। स्नेहा रेड्डी अल्लू अर्जुन की पत्नी हैं और दोनों के दो प्यारे से बच्चे भी हैं।
