समाचारसुपर स्टार

तापसी ने उगला राज, इनसे लेती हैं प्रेरणा

तापसी पन्नू जो हाल ही में फिल्म सूरमा में नजर आ चुकी हैं और जिन्होंने इस फिल्म में अपने प्रदर्शन की वजह से बड़ी वाहवाही भी बटोरी है, क्या आपको मालूम है कि उन्हें प्रेरणा किससे मिलती है? तो चलिए, हम ही आपको बता देते हैं। तापसी को प्रेरणा सदी के महानायक बिग बी यानी कि अमिताभ बच्चन से मिलती है।

तापसी ने खुद इसे स्वीकार किया है। वे फिल्म पिंक में अमिताभ के साथ नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में जो अमिताभ ने वकील की भूमिका निभाई थी, उसी से प्रेरित होकर आने वाली फिल्म ‘मुल्क’ में भी वे अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में बिल्कुल अमिताभ बच्चन के किरदार को फाॅलो करते हुए उन्होंने अपने क्लाइंट को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी है।

तापसी ने एक बयान में बताया कि बच्चन सर ने जो पिंक में अभिनय किया, उससे बेहतर उदाहरण और प्रेरणास्रोत मेरे लिए इस किरदार के लिए कोई और हो ही नहीं सकता था। चूंकि मैंने उस फिल्म में उनके साथ काम किया है, तो मैंने बेहद नजदीक से उन्हें अभिनय करते देखा और यह भी देखा है वे इसे कैसे अंजाम देते हैं।

तापसी ने यह भी कहा कि दोनों फिल्मों के दोनों पात्रों में जमीन-आसमान का अंतर है। फिर भी कुछ ऐसी खास चीजें हैं, जिनके बारे में आइडिया मुझे अमिताभ सर के पिंक में निभाये गये पात्र से ही मिला है। उनकी खासियत यह है कि वे जिसकी भूमिका निभाते हैं, उसके व्यक्तित्व को एकदम असल में बाहर लाकर रख देते हैं।

दीपक मुकुट व अनुभव सिन्हा फिल्म मुल्क को बना रहे हैं। अनुभव सिन्हा ही इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म में तापसी के अलावा ऋषि कपूर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और आशुतोष राणा भी नजर आने वाले हैं।