दिल जीत लेगी जान्हवी कपूर और ईशान की ‘धड़क’, देख ही आईए
आखिर वह घड़ी आ ही गई है, जिसका श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के प्रशंसकों को इंतजार था। जान्हवी और ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ कुछ ही घंटों बाद यूएई के बाद भारत में भी सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हो जायेगी। वैसे तो यूएई में रिलीज होने के बाद फिल्म को जबर्दस्त वाहवाही मिली है। कहा जा रहा है कि हर तरह के लोग इसे पसंद करने वाले हैं।

जिन्होंने फिल्म को देखा है, उनका यही कहना है कि फिल्म मनोरंजन से भरपूर तो है ही, ऊपर से इसका संगीत भी बड़ा ही लाजवाब है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसके निर्माता करण जौहर हैं। जान्वही की इस मूवी से दर्शकों को बड़ी अपेक्षाएं हैं। यह उनकी पहली फिल्म है।

जान्हवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर से भी दर्शकों ने खासी उम्मीदें लगा रखी हैं। यूएई में इसे देखने वालों का तो यही कहना है कि जिस तरह से दोनों ने अभिनय किया है, उसे देखकर आप उनसे खुद को भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ पायेंगे। कहानी इसकी दिल को छू लेने वाली है।

संजय कपूर ने फिल्म को शानदार बताते हुए कहा है कि इससे बेहर शुरुआत हो ही नहीं सकती। दोनों ही कलाकारों का प्रदर्शन बेहद उम्दा है। विशाल डडलानी ने भी धड़क की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा है कि इसका हर दृश्य ब्लाॅकबस्टर से कम नहीं है। इसका संगीत फिल्म की जान है। न केवल जान्हवी और ईशान ने कमाल किया है, बल्कि शशांक खेतान ने भी अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा लिया है।

सोनम कपूर ने इन दोनों को परदे पर बेहद मासूम बताया है। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक को भी बधाई दी है। वहीं, अनिक कपूर ने दोनों के अभिनय को शानदार बताते हुए कहा है कि ये इस फिल्म के जरिये दर्शकों के दिलों में जगह बना लेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है। दोनों की मासूमियत देखने लायक है।

उमैर संधू जो यूएई में फिल्मों के समीक्षक हैं, उन्होंने फिल्म को बड़ा ही मनोरंजक करार देते हुए लिखा है कि जान्हवी और ईशान दोनों ने अपने किरदारों को बड़े ही लाजवाब तरीके से निभाया है। उन्होंने तो गानों को भी एकदम बेहतरीन बताया है। उनका मानना है कि दर्शक इसे बहुत पसंद करने वाले हैं।

