समाचार

बहन की ‘सड़क’ पर आलिया भी चलने को तैयार

दोस्तों, शायद आपको याद होगा कि 1991 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सड़क’ रिलीज हुई थी, जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त नजर आए थे। लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि इस फिल्म का सीक्वल आ सकता है, लेकिन इस बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आ रही थी। ऐसे में फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार इसके रिलीज होने की तारीख का ऐलान करते हुए इसके रहस्य से परदा उठा दिया है।

इस तरह से देखा जाए तो अब यह पूरी तरीके से साफ हो गया है कि फिल्म का सीक्वल यानी कि सड़क 2 बनने जा रही है। शायद सड़क की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इसे बनाने का फैसला किया है। उन्होंने फिल्म की तारीख 12 नवंबर, 2019 निर्धारित कर दी है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्माण फिर से महेश भट्ट की ही निर्देशन में उनके विशेष फिल्म्स के बैनर तले होने जा रहा है।

इस फिल्म में कौन क्या भूमिकाएं निभाने वाला है, इसके बारे में अब तक स्पष्ट रूप से कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है, लेकिन फिर भी यह माना जा रहा है कि इस फिल्म में पूजा भट्ट की बहन यानि कि आलिया भट्ट शीर्ष भूमिका में नजर आ सकती हैं।

वैसे, खबरों के मुताबिक कुछ समय पहले आलिया भट्ट को महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था। ऐसे में इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद आलिया भट्ट इस फिल्म में शीर्षक भूमिका निभाती हुई नजर आ सकती हैं। एक और बात यह भी है कि फिल्म में संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

हालांकि, जिस वक्त आलिया भट्ट को महेश भट्ट के दफ्तर के बाहर देखा गया था, उस वक्त संजय दत्त भी उनके साथ नजर आए थे। बाद में पूजा भट्ट ने इस बारे में एक जानकारी भी शेयर की थी। उन्होंने संजय दत्त और महेश भट्ट की साथ में फोटो लगाई थी और लिखा था कि यह हंसी सब कुछ बता दे रही है। स्क्रीनप्ले, जो दिल को छू जाने वाला है और इसे कहने का अंदाज जो बेहद रोचक है, उसके लिए महेश भट्ट को शुक्रिया। असल में सड़क 2 का क्रेडिट संजय दत्त को जाता है।