फोटो फीचरसमाचार

क्यों इतने भावुक हुए राजकुमार राव? वजह ही कुछ ऐसी है

राजकुमार राव बाॅलीवुड के अब एक ऐसे अभिनेता बन गये हैं, जिन्होंने अपनी नेचुरल एक्टिंग की वजह से एक खास पहचान बना ली है। उनके प्रदर्शन में लगातार निखार आता जा रहा है और वे इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाते जा रहे हैं। फिल्म शादी में जरूर आना में भी उनका प्रदर्शन देखने लायक था।

बीते दिनों राजकुमार राव अपने ट्वीटर अकाउंट पर भावुक नजर आये। वजह ही कुछ ऐसी थी। उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ जिसकी वजह से उन्हें बड़ी लोकप्रियता मिली थी और उनका प्रीतम विद्रोही का किरदार बहुत ही फेमस हो गया था, उसके एक साल पूरे हो गये हैं। इस उपलक्ष्य में राजकुमार राव ने इससे सभी लोगों को याद किया।

उन्होंने सबसे पहले तो दर्शकों का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, बदास बबुआ प्रीतम विद्रोही पर इतना प्यार और स्नेह बरसाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने अश्विनी नैयर और नीतेश तिवारी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके बिना फिल्म का बनना संभव नहीं था।

साथ ही उन्होंने कृति सेनन और आयुष्मान खुराना को भी थैंक्स कहा कि उनके बिना फिल्म की कल्पना करना भी मुश्किल था। बरेली की बर्फी एक प्यारी सी काॅमेडी मूवी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था और बहुत सराहा भी था। बाॅक्स आॅफिस पर भी फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली थी।

राजकुमार राव बहुत जल्द श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म स्त्री में नजर आयेंगे। दरअसल यह एक हाॅरर काॅमेडी मूवी है। फिल्म की रिलीज डेट 31 अगस्त है। ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद है कि राजकुमार राव अपना जादू चलाने में कामयाब होंगे।