समाचारस्टार फैमिली

दिलीप कुमार से शादी से पहले तीन बच्चों के बाप को दिल दे बैठी थीं सायरा बानो

सायरा बानो का नाम दोस्तों बीते जमाने की उन अभिनेत्रियों में लिया जाता है, जिनकी खूबसूरती के चर्चे इतने थे कि लोग इनके अभिनय को कम और खूबसूरती को ज्यादा याद रखते थे। सायरा बानो भी बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा ही नाम रहा है। केवल 17 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत कर दी थी।

सायरा बानो का 23 अगस्त को जन्मदिन है। साल 1961 में सायरा की पहली फिल्म रिलीज हुई थी और वह भी उस जमाने के सुपरस्टार शम्मी कपूर के साथ। इस फिल्म का नाम था जंगली और यह सुपरहिट साबित हुई थी। सायरा के बेहतरीन अभिनय की वजह से उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नाॅमिनेशन भी मिला था।

यही नहीं, जब 1968 में फिल्म पडोसन आई तो इस फिल्म से उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली और उनके दीवानों की संख्या बढ़ती चली गई। सायरा को बचपन से ही दिलीप कुमार में बड़ी दिलचस्पी थी। दिलीप कुमार जब 44 साल के हुए तो उन्हें पता चला कि सायरा बानो उनसे कितनी मोहब्बत करती हैं।

जिस वक्त दिलीप को यह पता चला, उस वक्त उनकी उम्र सायरा की उम्र की दोगुनी थी। इससे पहले प्यार में असफल रहे दिलीप कुमार इस रिश्ते से कतराते रहे, मगर उनके मन में यह बात जरूर थी कि सायरा उन्हें कितना चाहती हैं। आखिरकार वर्ष 1966 में दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर ही दिया और फिर शादी भी कर ली।

सायरा ने दिलीप कुमार से उम्र में आधी होने पर भी शादी तो जरूर कर ली, लेकिन उनसे पहले राजेन्द्र कुमार को भी वे चाहने लगी थीं, जबकि राजेन्द्र कुमार की शादी हो चुकी थी और उनके तीन बच्चे भी थे। बाद में उनकी मां ने उन्हें समझाने के लिए दिलीप कुमार की मदद ली। दिलीप कुमार ने ज्यादा रुचि न दिखाकर सायरा बानो को समझाया तो लेकिन इस दौरान सायरा उन्हीं से प्यार कर बैठीं। दोनों का यह रिश्ता आज भी अटूट है।