समाचारस्टार फैमिली

सनी लियोनी ने बताया, आखिर क्यों उनके पति ने की एडल्ट फिल्में

सनी लियोनी के दुनिया भर में लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं, लेकिन यह बात बहुत से लोगों को जरूर हैरान करती है कि आखिर उन्होंने इतने सारे लोगों में से अपने जीवनसाथी के तौर पर डेनियल वेबर को ही क्यों चुना? इस राज से पर्दा खुद सनी लियोनी ने हाल ही में ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के ऑफिशियल पेज पर लिखे गए एक पोस्ट के जरिए बताया है।

इस पोस्ट में सनी लियोनी ने लिखा है कि डेनियल के साथ उनकी पहली मुलाकात लास वेगास के एक नाइट क्लब में हुई थी। इन दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई थी। इसके बाद उन्होंने उनका फोन नंबर भी लिया था और ईमेल आईडी भी, लेकिन एक बात जो उनकी सनी लियोनी को सबसे अच्छी लगी वह यह थी कि फोन नंबर होने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं कर के उनसे ईमेल भेजकर संपर्क किया था।

सनी लियोनी ने यह भी बताया है कि जब पहली बार वे डेट पर मिले थे तो उस दौरान वे वहां पहुंचने में एक घंटा लेट हो गई थीं। हालांकि बाद में जब इन लोगों ने 3 घंटे साथ में बिताए तो उसके बाद लियोनी को ऐसा लगा जैसे कि वे डेनियल को न जाने कितने ही वर्षों से जान रही हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जब वह विदेशों में हुआ करती थीं तो डेनियल उनके लिए फूल और गिफ्ट भी भेजा करते थे।

डेनियल को सच्चा जीवनसाथी करार देते हुए सनी लियोनी ने लिखा है कि जब उनकी मां की मौत हो गई थी तो उसके बाद वे रात में रोया करती थीं। उस वक्त डेनियल ही उनको संभाला करते थे। जब-जब उनकी जिंदगी में कठिन परिस्थितियां आईं, तब-तब डेनियल उनके साथ खड़े थे। इस तरह से उन्होंने महसूस किया कि डेनियल से अच्छा जीवनसाथी कोई और हो ही नहीं सकता है।

इतना ही नहीं, सनी लियोनी ने यह भी बताया है कि जब डेनियल बेवर को यह बुरा लगने लगा कि वह दूसरे पुरुषों के साथ एडल्ट फिल्मों में काम कर रही हैं, तो उन्होंने खुद एक कंपनी शुरू करने का फैसला किया। दोनों ने मिलकर इस कंपनी को शुरू किया और दोनों ने साथ में यानी कि इसके तहत इसमें एडल्ट फिल्मों में काम किया। इस तरह से सनी लियोनी ने कहा कि डेनियल हमेशा उनके साथ बेहद सपोर्टिव रहे हैं। इसलिए वह उन्हें पति के तौर पर पाकर बेहद खुश हैं और खुद को सौभाग्यशाली भी मानती हैं।