क्षेत्रीय सिनेमासमाचार

जल्द शुरू होगी आमिर खान की इस खास फ़िल्म की शूटिंग

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। आमिर खान ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी भी कर ली है। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम फिलहाल चल रहा है। आमिर खान की फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद आमिर खान महाभारत पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

महाभारत असल में एक सबसे महंगी फिल्म हो सकती है। इसकी वजह यह है कि फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपए का है। इसके लिए आमिर ने रिलायंस इंटरटेनमेंट से बातचीत भी कर ली है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी पैसे लगाने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि यह फिल्म तीन भागों में बनने वाली है।

फिल्म बाहुबली के निर्देशक एमएस राजामौली एक बार यह इच्छा जता चुके हैं कि वह महाभारत का निर्माण करें। ऐसे में आमिर खान भी यह चाह रहे हैं कि उन्हीं के जरिए इस फिल्म का निर्देशन कराया जाए। इसके अलावा वे प्रभास से भी संपर्क में हैं, जिन्हें वे विशेष भूमिका में लेना चाहते हैं। संभव है कि प्रभाव इस फिल्म में अर्जुन का किरदार निभाते हुए नजर आएं।

इसके अलावा आमिर खान इस फिल्म में कृष्ण की भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं। वैसे, खबर यह भी है कि दीपिका पादुकोण को द्रोपदी की भूमिका में लिया जा सकता है। फिल्म की शूटिंग संभव है कि दीवाली के मौके पर ठग ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज के बाद शुरू हो जाए।