समाचारसाक्षात्कार

वरुण को उनका किरदार खुद निभाकर समझाती हैं आलिया

वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी पर्दे पर खूब जमती है। यही वजह है कि इन दोनों के लाखों प्रशंसक बन चुके हैं। सबसे बड़ी बात है कि दोनों अपने कॅरियर पर फोकस कर रहे हैं और उस हिसाब से मेहनत भी करते हैं। दोनों ने अब तक साथ में जितनी भी फिल्में की हैं, सभी सुपरहिट हुई हैं।

वरुण और आलिया साथ में अच्छे भी लगते हैं। रियल लाइफ में भी इन दोनों की जोड़ी खूब जमती है। इसका खुलासा खुद वरुण धवन ने एक बॉलीवुड पर आधारित मैगजीन को दिए गए एक साक्षात्कार में किया है। उन्होंने बताया है कि आलिया भट्ट उन्हें एक्टिंग करने में बहुत मदद करती हैं।

धवन ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया हमेशा उन्हें उनका किरदार समझाती हैं। उन्हें बताती हैं कि उनका किरदार उन्हें किस तरीके से निभाना चाहिए। साथ ही जब तक वह उन्हें उनका किरदार खुद से निभा कर दिखा नहीं देती हैं, तब तक वे ठीक तरीके से इस कदर को निभा पाने में खुद को समझ नहीं पाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं और आलिया एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते हैं। मैं आलिया को कहता हूं कि अब तुम बूढ़ी हो चुकी हो। मैंने तुम्हें बहुत छोटे से देखा है। इस पर आलिया भी मुझे कहती हैं कि हां तुम भी अब बड़े हो गए हो। तुम्हारी दाढ़ी तेजी से बढ़ने लगी है।

इस साक्षात्कार में धवन ने यह भी बताया कि हम दोनों कभी भी आपस में अपनी व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़ी कोई भी बात शेयर नहीं करते। हम केवल अपने काम के बारे में बात करते हैं, क्योंकि हमारा पूरा फोकस अपने काम पर ही होता है। फिर भी हम एक-दूसरे के साथ मस्ती करना नहीं भूलते हैं।