हमारे बारे में
फिलिमची.कॉम (www.filimchi.com) एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट है, जिसका मकसद दुनिया भर के हिन्दी पाठकों को स्वस्थ और संपूर्ण मनोरंजन मुहैया कराना है। इस वेबसाइट पर आपको मुख्य रूप से हिन्दी और हिन्दी से जुड़ी लोकभाषाओं/बोलियों में बनने वाली फिल्मों, सीरियलों, नृत्य-गीत-संगीत एलबमों, नए-पुराने-उभरते-स्थापित सितारों और कलाकारों इत्यादि के बारे में जानकारी मिलेगी। हमारी कोशिश है कि समाचारों, विचारों, समीक्षाओं, साक्षात्कारों, वीडियो, फोटो गैलरी इत्यादि के माध्यम से हम आपसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी साझा करते रहें। न्यूट्रल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस वेबसाइट का ध्येय वाक्य है:
स्वस्थ मनोरंजन. पूरा मनोरंजन.
और हमारी साइट सभी के लिए है। इसपर कोई भी बिना नज़रें चुराए बिना संकोच आ सकता है, क्योंकि हमारी साइट पर ये चीज़ें आपको कभी नहीं मिलेंगी:
पोर्न, सेमी पोर्न या अन्य अश्लील सामग्रियां.
अगर आप भी किसी रूप में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं, तो अपने लेख, विचार, समीक्षाएं, समाचार, प्रेस रिलीज़, वीडियो, तस्वीरें इत्यादि इस ई-मेल पते पर भेज सकते हैं: editor(at)filimchi.com
