फोटो फीचर

आतंकी हमले में पिता को खोने के बाद शरणार्थी शिविर में पनाह लेनी पड़ी थी इस एक्टर को

संजय सूरी की फिल्म माई बर्थडे साॅन्ग बड़े परदे पर रिलीज हो गयी है। इस फिल्म में वह पहली बार लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अब तक साइड रोल में आते रहे संजय सूरी में क्या-क्या है खास, आइए जानते हैं उसके बारे मेंः

संजय सूरी ने 1999 में प्यार में कभी-कभी नामक फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वे कई फिल्मों में सपोर्टिंग भूमिकाओं में नजर आये।

साल 2003 में वे झंकार बीट्स मूवी में भी नजर आये, जहां उनके अभिनय की खासी तारीफ हुई और उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया।

भले ही उनकी पहचान अभिनेता के तौर पर है, लेकिन शायद यह नहीं जानते कि संजय सूरी फिल्म ‘आई एम’ के को-प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। वे फिल्म प्रोडक्शन कंपनी एंटीक्लाॅक फिल्म्स के मालिक भी हैं।

संजय का जन्म कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था और उन्होंने अपने जीवन के 19 साल वहां की खूबसूरत वादियों में बिताए हैं।

साल 1990 उनके लिए दुःखद रहा, क्योंकि एक आतंकवादी हमले में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद उनका परिवार कुछ समय के लिए जम्मू के शरणार्थी शिविर में रहा और उसके बाद वे दिल्ली में बस गये।

उन्होंने 2005 में ‘माई ब्रदर निखिल’ में होमोसेक्सुअल का किरदार भी निभाया, जो एचचआईवी से पीड़ित था। उनके इस रोल की खूब सराहना हुई थी।