फोटो फीचर

इस एक्टर की पहली फिल्म आज तक नहीं हुई रिलीज, मगर बन चुका है बड़ा स्टार!

के के मेनन, जो मूल रूप से केरल के हैं, उनकी लेटेस्ट मूवी ‘वोदका डायरीज’ हाल ही में रिलीज हुई है। मेनन अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में कई ऐसी बाते हैं, जो शायद आपको पता नहीं होंगी। आइए, जानते हैं मेनन साहब के बारे में कुछ ऐसी ही बातेंः

के के मेनन असल में एक विज्ञापन कंपनी में पहले काम कर रहे थे। वे काइनेटिक होंडा और मार्लबोरो सिगरेट के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं।

मूल रूप से केरल से होने के बाद भी मेनन धारा-प्रवाह हिंदी बोल लेते हैं और कई हिंदी फिल्मों में उन्होंने अपना लोहा भी मनवाया है।

रंगमंच में काम करने का उन्हें सबसे पहला अवसर महात्मा वर्सेज गांधी में नसीब हुआ, जब उनके विपरीत मशहूर कलाकार नसीरुद्दीन शाह थे। रंगमंच के दौरान ही उनकी भेंट निवेदिता भट्टाचार्य से हुई, जिनके साथ बाद में वे परिणय सूत्र में बंध गये।

साल 1995 में मेनन ने नसीम फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की और इसके बाद वे 1999 में भोपाल एक्सप्रेस में लीड रोल में नजर आये। हालांकि यह फिल्म ज्यादा देखी नहीं गयी।

उन्होंने अनुराग कश्यप की पहली फिल्म पांच में भी काम किया है, लेकिन इस मूवी को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी नहीं दी और आज तक यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। साल 2007 में लाइफ इन ए मेट्रो में उनकी भूमिका की खूब सराहना हुई है।