फोटो फीचरसुपर स्टार

एक काॅफी शाॅप में इनसे हुई मुलाकात, और बदल गई कैट की जिंदगी!

टाइगर जिंदा है में जितनी बड़ी भूमिका सलमान खान की रही है, वहीं कैटरीना कैफ का भी इसमें रोल इसमें कुछ कम नहीं रहा है। जानते हैं कैटरीना के बारे में कुछ ऐसी बातें जो कम ही लोग जानते हैं।

केवल 14 साल की उम्र में कैटरीना ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था।एक मॉडलिंग असाइमेंट के लिए ही उन्हें मुबंई आना पड़ा था।

एक दिन कैटरीना ताज लैंड एण्ड कॉफी शॉप में बैठी थीं, जहां उनकी मुलाकात निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट से हुई। उन्होंने कैट को अपनी 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘साया’ के लिए साइन किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम उनके साथ मुख्य भूमिका में थे, लेकिन कैट ने फिल्म की शूटिंग दो दिनों के बाद ही छोड़ दी, क्योंकि उनसे हिंदी का एक शब्द भी नहीं बोला जा रहा था।

बॉलीवुड में सबसे मेहनती अभिनेत्री के रूप में कैट को जाना जाता है। बॉलीवुड में यह खास मुकाम हासिल करने के लिए वह रोज कई घंटों तक कड़ी मेहनत किया करती थीं। कई बार तो वह लगातार 16 घंटों तक काम किया करती थीं।

कैट ने 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड में अपना डैब्यू किया। फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड के बैड मैन कहे जाने वाले गुल्शन ग्रोवर के साथ काफी हॉट सीन दिए थे। पर्दे पर फिल्म फलॉप साबित हुई थी।

डायरेक्टर कबीर खान के अनुसार कैट फिल्म में अपने डायलॉग के साथ-साथ अपने सह-अभिनेता की भी लाइन्स याद कर लेती हैं।

One thought on “एक काॅफी शाॅप में इनसे हुई मुलाकात, और बदल गई कैट की जिंदगी!

  • दिनेश भाई

    अच्छी जानकारी है।

Comments are closed.