फोटो फीचर

कल ऐसे रखे थे कदम, आज बनी हैं बॉलीवुड की जान

सितारों की चकाचैंध से हमेशा जगमगाता रहता है हमारा बॉलीवुड, लेकिन बॉलीवुड के सितारे जो आज अपनी चमक बिखेर रहे हैं, कैसी रही थी उनकी शुरुआत? तो चलिए मिलवाते हैं आपको बॉलीवुड की पांच ऐसी अभिनेत्रियों से जो बन गईं हैं सुपरस्टार। साथ ही बताते हैं आपको कैसे की थी उन्होंने शुरुआत?

माधुरी दीक्षित जो बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं और जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय, डांस और आवाज के दम पर एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया, उन्होंने 1984 में ‘अबोध’ नामक फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। हालांकि लोकप्रियता उन्हें 1988 में ‘तेजाब’ से मिलनी शुरू हुई।

अपनी चुलबुली अदाओं से बॉलीवुड में छा जाने वाली काजोल ने एक से बढ़कर एक फिल्में की फैन्स के दिलों में अपने लिए जो जगह बना ली, उसेे हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं। क्या आपको मालूम है कि काजोल ने पहली बार 1992 में ‘बेखुदी’ किल्म में अभिनय किया था और इसके ठीक एक साल के बाद ‘बाजीगर’ फिल्म से वे छा गई थीं।

साल 1994 में मिस वल्र्ड का ताज पहनने वालीं ऐश्वर्या राय, जो बाद में अभिषेक बच्चन से शादी रचाने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन बन गईं, उन्होंने अपनी सुंदरता और अभिनय के बल पर बॉलीवुड में लंबे वक्त तक राज किया। उनकी पहली किल्म 1997 में मणिरत्नम की तसमल में ‘इरुवर’, जबकि हिंदी में ‘और प्यार हो गया’ थी।

लंबे अरसे तक तो बॉलीवुड में करिश्मा कपूर का ही जादू चलता रहा, लेकिन करीना कपूर ने भी बॉलीवुड में बेबो के रूप में तहलका मचा दिया। उन्होंने साल 2000 में असिषेक बच्चन के साथ ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से अपने किल्मी कॅरियर की शुरुआत की और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा। आज वह सिनेप्रेमियों की जान बन चुकी हैं।

सबसे अलग लुक वाली कैटरीना कैफ के इस देश ही नहीं, दुनियाभर में कितने दीवाने होंगे, यह बताने की जरूरत नहीं है। हाल ही में टाइगर जिंदा है में दमदार भूमिका निभाने वाली कैटरीना में 2003 में ‘बूम’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। साल 2009 में आई फिल्म न्याूयाॅर्क से वे छा गई थीं।

अपने अभिनय के दम पर केवल बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड तक में दस्तक देने वाली प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वल्र्ड का ताज अपने नाम किया। बेजोड़ अभिनय से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार व किल्म फेयर पुरस्कार सहित ढेरों अवार्ड अपने नाम कर चुकीं प्रियंका ने वर्ष 2003 में ‘द हीरोः लव स्टोरी आॅ ए स्पाई’ फिल्म से अपने किल्मी कॅरियर का आगाज किया, जो आज बुलंदियों को छू रहा है।

दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड के चमकते सितारों के बीच एक ऐसा नाम है जो आज अभिनय के साथ-साथ महिलाओं की सशक्त आवाज आवाज का पर्याय बन चुकी है और जिनकी बहुप्रतीक्षित किल्म ‘पद्मावत’ भी रिलीज होने के बाद छा गई है, उन्होंने साल 2007 में ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से अपना फिल्मी जीवन शुरू किया। उसके बाद उन्होंने इतनी हिट फिल्में दीं कि बॉलीवुड में उनका सिक्का ही गड़ गया।