शाबाश कैट! केवल नौ महीने में सोशल मीडिया पर बिग बी के इतने करीब पहुंच गईं आप
कैटरीना कैफ की खूबसूरती के बारे में क्या कहना? ऊपर से ‘टाइगर जिंदा है’ वाला एक्शन भी उन पर सवार हो जाए, तो फिर तो उनकी अदा बस देखते ही बनती है। यही तो वह चीज है जो उनके फैन को उन पर लट्टू कर देती है। अपनी ताजा फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में ‘जोया’ का किरदार लाजवाब ढंग से निभाने वाली कैटरीना ने सोशल मीडिया पर फैन फोलोइंग्स के मामले में सदी के महानायक बिग बी यानी कि अमिताभ बच्चन के बेहद करीब पहुंच गई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें यह कारनामा कर दिखाने में केवल नौ महीने ही लगे हैं।

यदि आप इंस्टग्राम पर फैन फोलोइंग पर नजर डालते हैं, तो पायेंगे कि कैटरीना के 70 लाख फैन हो चुके हैं, जबकि अमिताभ बच्चन के 71 लाख फैन हैं। केवल नौ महीने में उनकी यह उपलब्धि लाजवाब है। न केवल उनके फैन्स, अपितु कैट खुद भी इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आती हैं। ऊपर से इस सोशल मीडिया पर फैन की प्रतिक्रिया को देकर उनका आत्मविश्वास और बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा, यह बात जरूर है कि मैं काफी समय के बाद इंस्टाग्राम पर आयी हूं। मुझे बताया गया था कि यहां नये-नये लोगों से बातचीत करने में बहुत मजा आयेगा। यहां मुझे अपनी पसंद के लोग मिलेंगे, जिनके साथ मैं खूब मजे कर सकती हूं। सबसे बड़ी बात यह है कि जैसा मुझे बताया गया था, मेरे साथ एकदम वैसा ही हो रहा है। इसलिए मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और मुझे भरपूर मजा आ रहा है।

बता दें कि कैटरीना कैफ अब बाॅलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं, जिनके फैन्स उनकी बस एक झलक पाने के लिए व्याकुल हो जाते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में फैन्स उनकी हालिया रिलीज हुई मूवी ‘टाइगर जिंदा है’ को देखने के लिए पहुंचे थे। फिल्म ‘बूम’ से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना यानी कि सभी की प्यारी ‘कैट’ आज लाखों-करोड़ों के दिलों पर राज कर रही हैं। कैट आपका यह हौंसला यूं ही बरकरार रहे।

