फोटो फीचरसमाचार

अबकी भागेगी दो-दो हैप्पी, वो भी 24 अगस्त को!

अब तक आप यही जानते थे कि फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ में डायना पेंटी नजर आयेंगी, लेकिन इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है।

‘हैप्पी फिर भाग जायेगी’ 24 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं यानी कि मेकर्स इरोज नाउ ने इसकी घोषणा कर दी है।

कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। जब वर्ष 2016 में फिल्म ‘हैप्पी भाग जायेगी’ भी बनी थी, तो वह बाॅक्स आॅफिस पर दौड़ पड़ी थी।

फिल्म के पहले पार्ट में डायना पेंटी ने भगौड़ी दुल्हन का किरदार निभाया था। इसमें वह फिर वापसी कर रही हैं। डायना ने ट्वीट किया, अब पता चला कि अकेली मैं ही हैप्पी नहीं हूं। एक और है जो भाग खड़ी हुई है। जूते बांध लो सोनाक्षी सिन्हा।

मुदस्सर अजीज ने फिल्म के पहले भाग का निर्देशन किया था। इसकी सीक्वल के भी निर्देशन की कमान उन्होंने ही संभाल रखी है। फिल्म में अभय देओल, अली फजल और जिम्मी शेरगिल प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं।