आ गया ‘बागी 2’ का ट्रेलर, छा गये टाइगर
फिल्म ‘बागी 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। टाइगर श्राफ की इस फिल्म का प्रशंसकों को लंबे समय से इंतजार है। यह ट्रेलर दो मिनट 45 सेकेंड का है। ट्रेलर में टाइगर का जबर्दस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। इस बार केवल एक्शन ही नहीं, टाइगर दमदार डायलाॅग्स के जरिए भी सामने वाले का पसीना छुड़ा रहे हैं।

इस ट्रेलर में कई जगहों पर आप टाइगर श्राफ को बिना शर्ट के अपनी बाॅडी का प्रदर्शन करते हुए देख सकते हैं। उनकी सिक्स पैक बाॅडी पर कोई मर मिटे तो यह कोई बड़ी बात नहीं है।

टाइगर के साथ दिशा पटनी भी बेहद बोल्ड अंदाज में फिल्म में नजर आ रही हैं। पर्दे पर तो टाइगर को दिशा के साथ देख रहे हैं, लेकिन असल जिंदगी में भी दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

ट्रेलर देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी भी बड़ी रोमांचक होने वाली है, जिसमें कई ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। वैसे टाइगर के अलावा और भी कई बड़े कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं।

रणदीप हुड्डा एक बार फिर से इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिख रहे हैं। जबर्दस्त अभिनय का नमूना पेश करने वाले मनोज बाजपेई इस फिल्म में पुलिस का किरदार निभा रहे हैं।

वैसे रणदीप अकेले निगेटिव रोल में नहीं है। बड़े दिनों बाद नजर आ रहे प्रतीक बब्बर में निगेटिव रोल में ही उनका साथ दे रहे हैं। वैसे, ‘तनु वेड्स मनु’ के पप्पी यानी कि दीपक डोबरियाल भी फिल्म में ‘राॅनी’ नाम से एक भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म में टाइगर श्राफ एक तरह से वन वैन आर्मी बन गये हैं। वे किसी बच्ची को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पहली फिल्म ‘बागी’ भी बड़ी लाजवाब रही थी। इसे भी दर्शकों ने बड़ा पसंद किया था।

