फोटो फीचरसमाचार

कौन से शूरवीर की राह ताक रहीं पन्नू?

तापसी पन्नू दक्षिण की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो बाॅलीवुड में भी अपना नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं। बाॅलीवुड में वे अपनी अगली फिल्म ‘दिल जंगली में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वे ‘पिंक‘, ‘नाम शबाना’ और ‘जुड़वां 2’ फिल्मों में दिख चुकी हैं।

इन दिनों तापसी अपनी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। सबसे बड़ी बात है कि ‘दिल जंगली’ में वे एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो उनकी जिंदगी से कहीं से भी मेल नहीं खाता।

वैसे इससे पहले भी उन्होंने ‘पिंक’ और ‘नाम शबाना’ में जो भूमिका निभाई है, वह किसी चुनौती से कम नहीं रही थी। ‘जुड़वां 2’ के बाद वह काफी समय से नजर नहीं आ रही थीं, लेकिन जल्द ही ‘दिल जंगली’ में उनके प्रशंसक उन्हें फिर देख पायेंगे।

तापसी ने बताया है कि अगली फिल्म में वे कोरोली नायर नामक दिल्ली की लड़की का किरदार निभा रही हैं। हालांकि यह लड़की दिल्ली की बाकी लड़कियों से बिल्कुल ही अलग है।

तापसी ने कहा, इस फिल्म में मैं एक करोड़पति की बेटी बनी हूं, जो ‘एलिस इन द वंडरलैंड’ की तरह है। उसके जीवन में सबकुछ है। बहुत खुश है वह इस दुनिया में। एक दिन चमकदार कवच पहने कोई शूरवीर उसे लेने के लिए भी आयेगा। इस दुनिया में कुछ भी गलत नहीं है। सब कुछ अच्छे से चल रहा है… वह सबकी लाडली है।’

तापसी के मुताबिक फिल्म की कहानी बड़ी ही खूबसूरत है और उससे कहीं खूबसूरत है इसमें दिखाया जाने वाला प्यार। फिल्म नौ मार्च को रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन साकिब सलीम ने किया है।