फोटो फीचरसमाचार

ये किसने किया माधवन को रोहित की ‘सिम्बा’ से बाहर?

आर माधवन बाॅलीवुड के ऐेसे अभिनेताओं में जिन्हें एक्टिंग में महारत हासिल है। फिल्म तनु वेड्स मनु सीरीज की दोनों फिल्मों, थ्री इडियट्स और साला खडूस जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके माधवन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन अब उन्हें इससे दूर ही रहना पड़ेगा।

इसकी वजह यह है कि माधवन चोटिल हैं। जी हां, उनकी कंधे की सर्जरी बस पिछले हफ्ते ही हुई है। ऐसे में वे फिलहाल स्वस्थ हो रहे हैं। वे इस समय किसी भी फिल्म में काम करने की स्थिति में नहीं हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नजवदी सिंह एक ऐतिहासिक फिल्म बना रहे हैं, जिनमें एक्शन दृश्यों की प्रचुरता है, लेकिन चोट के कारण माधवन जो इस फिल्म में भी शामिल हो रहे थे, उन्हें इससे बाहर होना पड़ा।

इसके बाद यह चर्चा थी कि माधवन रोहिट शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ का भी हिस्सा बनेंगे, लेकिन इस चोट ने उनके हाथ से यह मौका भी छीन लिया है। उनके प्रशंसकों के लिए यह खबर निश्चित रूप से निराश करने वाली है।

ऐसी खबरें चल रही थीं कि माधवन इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आयेंगे। ऐसा कम ही हुआ है कि माधवन किसी फिल्म में नकारात्मक भूमिका में पहले नजर आये हैं।

माधवन ने इस संबंध में एक ट्विट भी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि अपने बेटे की तरह वे भी रोहित शेट्टी और उनकी फिल्मों के बड़े फैन हैं। इस बात से उनका दिल टूट गया है कि चोट की वजह से वे इस फिल्म में काम नहीं कर पायेंगे। वे फिलहाल स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक बढ़िया और रोमांचक अवसर गंवा दिया है।

2 thoughts on “ये किसने किया माधवन को रोहित की ‘सिम्बा’ से बाहर?

  • फिलिमचीPost author

    Very unfortunate

  • Archana Kumari

    He is one of the great actors in Bollywood. It’s really sad that he is not going to be in the upcoming movie of Rohit Shetty.

Comments are closed.