जानिए, चित्रांगदा ने किसे बताया अपने दिल के करीब

अभिनेत्री के तौर पर चित्रांगदा सिंह का कॅरियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अब वे निर्माता के तौर पर पहली बार फिल्म सूरमा के साथ सामने आ रही हैं। उनके प्रशंसकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बारे में उनका कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत ही करीब है।

दोस्तों, आपको तो मालूम होगा ही कि सूरमा की कहानी असल में भारतीय हाॅकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने चोटिल होने बाद भी हिम्मत बटोर कर और फिर से वापसी करके देश को वह सौगात दे डाली, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

चित्रांगदा ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि सच्ची घटनाओं के आधार पर ही इस मूवी का निर्माण किया गया है। संदीप सिंह रियल लाइफ के हीरो हैं और इन्हें हम एक तरह से स्वीकार भी कर रहे हैं।

उनका कहना है कि हम हमेशा लेखकों और फिल्मकारों द्वारा बनाये गये नायकों को देखते हैं, लेकिन संदीप सिंह ऐसे नायक हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई ऐसे कठिन पड़ावों को पार किया है, जिनके पार जाना हर किसी के बस की बात नहीं थी।

इस बारे में चित्रांगदा का कहना है कि कोई खिलाड़ी गोली से घायल हो गया, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। संदीप सिंह ने असंभव को संभव कर दिया। वे भारतीय हाॅकी टीम के कप्तान बन गये। यह बेहद प्रेरित करने वाला है। इसलिए यह मेरे दिल के बहुत ही करीब है।

गौरतलब है कि शाद अली ने फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। दिलजीत दोसांझ काफी समय के बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। उनके साथ तापसी पन्नू भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म 13 जुलाई को रिलीज हो जायेगी।

