समाचारसुपर स्टार

इनकी कामयाबी में छिपी है शिल्पा की खुशी

बॉलीवुड में कई फिल्मी सितारों के बीच की दोस्ती के किस्से बड़े मशहूर रहे हैं। इन्हीं में से दोस्ती का एक किस्सा शिल्पा शेट्टी और सलमान खान का भी रहा है। दोनों अच्छे दोस्त माने जाते रहे हैं। यही वजह है कि समय-समय पर दोनों एक-दूसरे की तारीफ कर ही देते हैं। फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान की तारीफ की है।

सभी जानते हैं कि बीते कुछ वर्षों में सलमान के साथ शिल्पा की दोस्ती अधिक मजबूत हुई है। दोनों ने इस दोस्ती का सम्मान भी किया है। शिल्पा का यह कहना है कि सलमान खान को जो सफलता मिल रही है, उससे उन्हें बेहद खुशी मिल रही है। वे चाहती हैं कि सलमान इसी तरह से सफलता को प्राप्त करते रहें। उनकी कामयाबी से उन्हें भी बड़ी खुशी मिलती है।

शिल्पा शेट्टी ने दोस्तों यह बात एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कही है। इस कार्यक्रम में उन्हें ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान जब बात सलमान खान पर पहुंची, तो शिल्पा खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सकीं। उन्होंने बहुत खुश होकर मीडिया से कहा कि उन्होंने यानी कि सलमान खान ने अपने फिल्मी कॅरियर में जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिलेतारीफ है और उनकी इस सफलता से उन्हें बड़ी खुशी मिल रही है।

आपकी जानकारी के लिए दोस्तों आपको यह बता दें कि शिल्पा शेट्टी सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें गर्व: प्राइड एंड ऑनर, औजार, फिर मिलेंगे और शादी करके फंस गया यार जैसी फिल्में शामिल हैं। हाल ही में इन दोनों को सलमान खान के शो दस का दम में भी साथ देखा गया था। यह इस शो का एक विशेष एपिसोड था।

जब शिल्पा से यह पूछा गया कि पिछले 23 वर्षों के दौरान उन दोनों के रिश्ते में किस तरह के बदलाव आए हैं, तो शिल्पा ने साफ कह दिया कि यदि दोस्ती अच्छी हो, तो वह बिल्कुल भी नहीं बदलती है। उन दोनों की दोस्ती भी कुछ ऐसी ही है। इसे दर्शकों ने दस का दम में देख ही लिया होगा। शो के बारे में उन्होंने कहा कि यह पागलपन से भरा हुआ शो है। दोस्ती को लेकर शिल्पा ने यही कहा कि ने तो वे बदली हैं और ना ही सलमान खान। जो चीज नहीं बदलती, उसी को दोस्ती कहते हैं। यह एकदम अलग है।

जैसा कि आपको मालूम है दोस्तों कि सलमान खान लंबे अरसे के बाद अपने रियलिटी शो दस का दम लेकर लौटे थे, लेकिन सोमवार और मंगलवार को प्रसारित होने वाले इस शो को कोई खास प्रतिक्रिया दर्शकों से नहीं मिल सकी। ऐसे में यह सुनने में आ रहा है कि इस के निर्माताओं ने अब इसे सोमवार और मंगलवार को नहीं, बल्कि वीकेंड में रात 9ः30 बजे दिखाने का फैसला कर लिया है। यही नहीं, उन्होंने इसका नाम भी दस का दम से बदलकर दस का दमदार वीकेंड भी करने का फैसला कर लिया है। यह खबर कितनी सही है, यह बहुत जल्द मालूम हो ही जाएगा।