समाचारसुपर स्टार

प्रियंका ने छोड़ा ‘भारत’, ये हैं सबसे ज्यादा खफा

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का शेड्यूल इन दिनों काफी बिजी चल रहा है। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म ‘भारत’ के सह-निर्माता निखिल नमित की आने वाली इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। उनके इस फिल्म को छोड़ने की वजह से नमित बेहद खफा नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि नमित ने इस संबंध में एक अंग्रेजी अखबार से बात की है। इस अखबार को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने प्रियंका के इस व्यवहार को किसी भी तरीके से पेशेवर नहीं करार दिया है। उन्होंने उनके बारे में यह भी बताया है कि निक जोनास के साथ उनकी सगाई हो चुकी है। इस तरह से उन्होंने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है।

नमित इस फिल्म के सहित निर्माता हैं। उन्होंने इस संबंध में बात करते हुए बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें कुछ दिनों पहले ही कहा कि वह सगाई के कारण इस फिल्म को छोड़ना चाह रही हैं। जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को छोड़ा है, उसके बारे में नमित ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, क्योंकि उनका यह व्यवहार किसी भी तरीके से प्रोफेशनल नहीं है।

दोस्तों, यदि अमेरिका से आ रही कुछ खबरों पर यकीन करें तो बीते 18 जुलाई को बर्थडे के मौके पर पॉप सिंगर निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा ने सगाई रचा ली है। प्रियंका या जोनास की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है और उन्होंने इस खबर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन नामित द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक इस बात की पुष्टि हो रही है कि प्रियंका की सगाई हो चुकी है।

प्रियंका ने भारत छोड़ने का फैसला कर लिया है। यह खबर सबसे पहले फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने शनिवार को ट्वीट करके दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, हां हां हां… हम जल्द ही भारत की नई हीरोईन के नाम की घोषणा करेंगे। हम लगातार शूटिंग कर रहे हैं और साथ में अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल की भी तैयारी में लगे हुए हैं।

वैसे प्रियंका को मानना पड़ेगा कि इस बार वे अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही हैं। तभी तो उन्होंने कथित तौर पर सगाई की वजह से इस फिल्म को छोड़ दिया है। पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ भारत आए थे और यहां उन्हें साथ में पार्टी करते और छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। खबर तो यह भी चल रही थी कि प्रियंका निक को भारत इसलिए लेकर आई थीं, ताकि वह उन्हें अपने परिवार से मिलवा सकें।