फोटो फीचरसमाचार

‘सुल्तान’ को चीन में ये देने वाले हैं कांटे की टक्कर

सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ भारत में ब्लाॅकबस्टर साबित हुई थी। अब यह फिल्म चीन में भी रिलीज होने वाली है। यहां यह फिल्म 40 हजार स्क्रीन पर रिली होगी। रिलीज की तारीख 31 अगस्त तय हो गई है। चीन में इस साल रिलीज होने वाली यह छठी फिल्म होगी। चीन में इस साल पहले ही पांच अन्य बाॅलीवुड मूवीज सीक्रेट सुपरस्टार, हिंदी मीडियम, बाहुबली 2ः द कन्क्लूजन, बजरंगी भाईजान और टाॅयलेटः एक प्रेम कथा रिलीज हो चुकी हैं।

चीनी फिल्म इंडस्ट्री में इस साल रिलीज सलमान खान की रिलीज होने वाली यह दूसरी फिल्म होगी। बजरंगी भाईजान की कमाई यहां 294 करोड़ रुपये की रही थी। यह मूवी यहां अप्रैल में रिलीज हुई थी और करीब एक महीने तक छाई हुई थी। गत वर्ष शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सुल्तान को सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म का अवार्ड भी हासिल हुआ था। यह पहली भारतीय है, जिसे यह सम्मान नसीब हुआ है।

चीन में इस वर्ष अब तक रिलीज हुई सभी फिल्मों में सर्वाधिक कमाई सीक्रेट सुपरस्टार की 760 करोड़ रुपये रही है। बजरंगी भाईजान की कमाई 294 करोड रुपये की यहां रही है। वहीं, इरफान खान की हिंदी मीडियम ने भी 221 करोड़ रुपये कमा लिये थे। जबकि अक्षय कुमार की टाॅयलेटः एक प्रेम कथा ने यहां 97.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत में छा जाने वाली बाहुबली 2ः द कन्क्लूजन की कमाई यहां केवल 80 करोड़ रुपये की रही है।

सुल्तान का निर्देशन अली अब्बास जाफर ने किया है। इसका निर्माण यश राज फिल्म्स ने किया है। सलमान खान तो फिल्म में लीड रोल में हैं ही, अनुष्का शर्मा ने फिल्म में शीर्ष अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। मिशन इम्पाॅसिबल सीरीज की टाॅम क्रूज की एक्शन थ्रिलर फिल्म मिशनः इम्पाॅसिबल-फाॅलआउट इसे कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है, क्योंकि वह भी 31 अगस्त को ही रिलीज होने वाली है।

बीते मार्च में बजरंगी भाईजान की रिलीज के दौरान सलमान खान चीन गये भी थे। चीन में डिस्ट्रीब्यूटर्स को उम्मीद है कि वे सुल्तान के प्रोमोशन के लिए यहां पहुंचेंगे। यह बात गौर करने लायक है कि सुपरस्टार आमिर खान का अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रोमोशन के लिए चीन जाना भी चीन में इसकी कामयाबी की एक बड़ी वजह रही है।