जानिए, क्यों लिया वरुण ने ‘सुई धागा’ की शूटिंग से ब्रेक?
अभिनेता वरुण धवन बाॅलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अगली बार वे फिल्म ‘अक्टूबर’ में भी दिखेंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है।

फिलहाल जानकारी मिली है कि ‘अक्टूबर’ के एक गाने की लांचिंग के लिए इस सुपरस्टार ने एक और फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया है।

बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए वरुण का होना बहुत ही जरूरी था, क्योंकि यह गाना फिल्म के दो प्रमुख किरदारों के बीच ही फिल्माया जा रहा है।

इस गाने में वरुण के साथ बनिता संधु भी नजर आने वाली हैं। गीत को लिखा है तनवीर गाजी ने और इसे अपनी आवाज दी है राहत फलेह अली खान ने।

गाने में म्यूजिक अनुपम राय ने दिया है। इस फिल्म की रिलीज 13 अप्रैल को है। इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।

फिल्म का एक गाना ‘ठहर जा’ पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे बेहद पसंद भी किया जा रहा है। साथ में फिल्म का थीम सांग भी पसंद किया गया है।


Varun is achieving milestones one after one. Good luck to him.