फोटो फीचरसमाचार

तो इसलिए पोल डांस सीख रही हैं यामी गौतम…

अपनी खूबसूरती के लिए यामी गौतम का बाॅलीवुड में बड़ा नाम है। फिल्म काबिल में उन्होंने ऋतिक रोशन के अपोजिट जो भूमिका निभाई थी, उसकी बड़ी तारीफ हुई है।

क्या आपको मालूम है कि यामी आजकल पोल डांस सीख रही हैं? जी हां, सही सुना आपने। उनसे पहले तो आप जैकलीन फर्नांडीज के बारे में सुन रहे थे कि वे पोल डांस सीख रही हैं। अब इस कड़ी में यामी का नाम भी जुड़ गया है।

असल में बात यह है कि उन्हें किसी फिल्म की डिमांड के मुताबिक यह डांस सीखने की जरूरत नहीं पड़ी है। वजह यह है कि यामी खुद को एकदम फिट रखना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने पोल डांस सीखने का फैसला किया है।

विक्की डोनर और सरकार 3 में भी अपने अभिनय और खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकीं यामी गौतम इन दिनों इसके लिए डांस क्लासेज भी जा रही हैं। उन्होंने इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया है।

जब इस वीडियो को देखकर उनके फैन्स उन पर फिदा हो गये हैं, तो जरा सोचिए कि यदि यामी सच में किसी फिल्म में भी पोल डांस करतीं दिख जाएं, तो उनके फैन्स का क्या हाल होगा?

यामी ने इस बारे में कहा, पोल डांस से आप अपनी फिटनेस को भी निखार सकते हैं और अपनी डांस करने की कला को भी। पोल डांस फिटनेस के हिसाब से अधिक चुनौतीपूर्ण है। इसलिए मैंने इसे आजमाने का फैसला किया।