कैंसर से लड़ रहीं सोनाली ने कुछ कहा है, खुद पढ़ लें
प्रसिद्ध बाॅलीवुड अदाकारा सोनाली बेंद्रे के प्रशंसकों के लिए अब भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि वे कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बीच सोनाली ने एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो जारी करके कहा है कि भविष्य में बेहद कठिन चुनौतियां आने वाली हैं, जिनसे लड़ने के लिए वे खुद को तैयार कर रही हैं। साथ ही वे अपने प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा कर रही हैं।

सोनाली ने सोशल वेबसाइट पर लिखा है कि जिंदगी का हर दिन कोई-न-कोई नई चुनौती और जीत लेकर आता है। रोजाना आने वाली चुनौती का सामना मैं रोजाना कर रही हूं। जिस चीज को मैं लगातार कामय रख रही हूं, वह है मेरा सकारात्मक दृष्टिकोण। जिन चुनौतियों का मैं सामना कर रही हूं, उनसे निबटने का यही मेरा तरीका है। मुझे इस बात की भी बड़ी खुशी है कि इस मुश्किल वक्त में मैं अकेली नहीं हूं।

दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाली बेंद्रे को बीत हफ्ते हाई ग्रेड कैंसर जांच में निकला था। इसके बाद से ही वे न्यूयाॅर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। उन्होंने अपने बाल तक कटवा लिये हैं। इस बीमारी का पता चलने के साथ ही दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के बीच मायूसी छा गई है और वे अपनी इस चहेती अभिनेत्री की जिंदगी बचाने के लिए दुआ मांग रहे हैं।

इससे पहले इरफान खान को घातक बीमारी होने का पता चला था और अब उनके बाद सोनाली बेंद्र को भी कैंसर होने की जानकारी मिलने के बाद बाॅलीवुड जगत भी सकते में आ गया है। अक्षय कुमार भी सोनाली से मिलने के लिए न्यूयाॅर्क पहुंच गये थे। साथ ही मनीषा कोईराला जो खुद कैंसर से लड़की जिंदगी की जंग जीत चुकी हैं, उन्होंने भी सोनाली की हिम्मत बंधाई है।

सोनाली बेंद्र ने पिछले सप्ताह सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी थी कि कैंसर की गंभीर बीमारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने लिखा था कि कभी-कभी उम्मीदों के परे जिंदगी आपको गुगली डाल देती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में मुझे कैंसर होने की जानकारी मिली है। मेरा परिवार और मेरे दोस्त करीब रहकर मेरा ख्याल रख रहे हैं। मैं आशावादी हूं और हर मुसीबत का डट कर सामना करने वाली हूं।

दोस्तों, सोनाली बेंद्रे इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं, जहां उन्हें सभी के प्यार, दुआ और शुभकामनाओं की जरूरत है। आइए, हम भी उनकी सलामती की दुआ करें और उनके लिए लंबी उम्र की प्रार्थना करें।

