फोटो फीचरसमाचार

आध्यात्म के इतना करीब आखिर क्यों पहुंचीं कंगना?

कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो जायेगी। आगामी 15 अगस्त को इसका टीजर भी जारी होने वाला है। सोशल मीडिया पर सेट की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। इनमें से कंगना की एक तस्वीर सुर्खियों में बनी हुई है।

हाल ही में कंगना कोयंबटूर के आदिशक्ति आश्रम पहुंची थीं। यहां उन्होंने भगवान ध्यानलिंगा जी की आराधना की। कंगना की पूजा करते वक्त की कई तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। भक्ति भाव उनके चेहरे पर पूरी तरह से उभरता नजर आ रहा है। पूजा के अलावा वे ध्यान और योग करती भी दिखी हैं।

यहां की एक तस्वीर को देखकर किसी देवी के रोशनी से बाहर निकलता हुआ सा भी प्रतीत हो रहा है। बाॅलीवुड की क्वीन ने इस तस्वीर में एक मामूली-सी दिखने वाली साड़ी पहनी है। गले में एक माला भी है। इसके कैप्शन में लिखा है, एक रहस्यवादी के साथ बातचीत करने की ओर कंगना रनौत, रोशनी से निकलकर शून्य होती हुई।

आश्रम के बारे में हम आपको कुछ जानकारी दे देते हैं। असल में आदिशक्ति आश्रम सद्गुरू जग्गी वासुदेव का आश्रम है। इसके भ्रमण के दौरान कंगना सद्गुरू जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन भी पहुंची थीं, जहां उन्होंने नन्हे-मुन्नों को भी समय दिया और उनके साथ जमकर मस्ती की।

वैसे, एक और जानकारी सामने आ रही है, जिसके मुताबिक कंगना ने अपनी आगामी मूवी ‘मेंटल है क्या’ के निर्माताओं के समक्ष इसकी कमाई में मुनाफा बांटने की शर्त रखी है। लंबे अरसे से कंगना की किसी भी फिल्म का कोई खास जादू बाॅक्स आॅफिस पर नहीं चल पाया है।