समाचारस्टार फैमिली

आखिर लग ही गई प्रियंका और निक के रिश्ते पर मुहर, प्रियंका बनेंगी श्रीमती जोनास

विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा आखिरकार अमेरिकी सिंगर निकी जोनास की हो ही गईं। निक जोनास ने भी मान लिया कि प्रियंका ही उनका दिल हैं और उनकी आत्मा भी। मुंबई में दोनों के रोका की रस्म शनिवार को पूरे विधि-विधान से पूरी हो गई। इस तरह से इनके लंबे अरसे से चले आ रहे रिश्ते को नाम भी मिल गया।

निक जोनास के मां-बाप गुरुवार रात को ही मुंबई पहुंच चुके थे। यह तय माना जा रहा था कि शनिवार को दोनों के रिश्ते की घोषणा हो सकती है। बाॅलीवुड के कई सितारे दोनों के परिवार वालों के साथ इस समारोह में मौजूद थे। साथ में करीबी दोस्तों को भी आमंत्रित किया गया था।

आधिकारिक रूप से रिश्ता जुड़ने की देर की थी कि प्रियंका ने तुरंत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक जोनास के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कर डालीं। इस फोटो में दोनों को देखकर साफ हो गया कि उम्र निक के दस साल छोटा होने के बाद भी इन दोनों के बीच का प्यार कितना गहरा है।

 

प्रियंका ने इन तस्वीरों को पोस्ट करने के बाद साफ लिख दिया कि मेरे दिल को तो तुमने जीता ही, मेरी आत्मा भी जीत ली। निक जोनास ने भी इन तस्वीरों को साझा कर लिया और लिखा कि होने वाली श्रीमती जोनास, तुम मेरा दिल हो और मेरी आत्मा भी। प्रीति जिंटा, मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु, रणवीर सिंह, सोमन कपूर जैसे सितारों का उन्हे बधाई देने के लिए तांता लग गया।

प्रीति जिंटा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे पूजा में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें निक भारतीय पोशाक पहने हुए नजर रहे हैं। प्रियंका को भावी श्रीमती जोनास कहकर निक ने भी पूरी दुनिया को बता दिया कि उनकी जीवनसाथी बाॅलीवुड की ये देसी गर्ल ही बनने वाली हैं।