समाचार

शाहरुख की पिटाई करके बड़ा मज़ा आया- नवाजुद्दीन सिद्दीकी

31 जनवरी। फिलिमची समाचार। नवाजुद्दीन सि्ददीकी इस बात से काफ़ी ख़ुश हैं कि उन्हें फिल्म रईस में शाहरुख खान की पिटाई करने का मौका मिला। रईस की सक्सेस पार्टी में उन्होंने कहा कि फिल्म में शाहरुख खान की पिटाई करके उन्हें काफी मज़ा आया। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास थोड़ा और मौका होता, तो वे उन्हें और पीटते। नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि जब शाहरुख खान मार खा रहे थे, तो उनका चेहरा देखने लायक था।

दरअसल, फिल्म रईस में शाहरुख खान ने रईस आलम नाम के एक शराब माफिया का रोल निभाया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सि्ददीकी इसी माफिया की पिटाई करते हैं। फिल्म ज़बर्दस्त हिट रही है और इसी का जश्न मनाने के लिए सोमवार को मुंबई में एक सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जिसमें फिल्म के तमाम कलाकार मौजूद थे।