कानाफूसीसमाचार

सलमान की बहन की जिंदगी में कहीं उथल-पुथल न मचा दे अर्जुन कपूर का ये खुलासा!

बाॅलीवुड में धीरे-धीरे पैर जमा रहे अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक चैट शो में ऐसी बात कह दी है, जिसने बाॅलीवुड में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा है कि वे सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा के साथ काफी वक्त तक रिलेशन में रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि वे अर्पिता को लेकर बहुत गंभीर थे। वही उनका सच्चा प्यार थी और है। बाद में अर्जुन ने जब सलमान खान के परिवार वालों को इसके बारे में बताया तो उनकी प्रतिक्रिया भी इस मामले में कुछ खास नहीं रही।

बता दें कि अर्जुन बोनी कपूर के बेटे हैं। यही वजह थी कि उन्हें अर्पिता से दोस्ती करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उस वक्त वे केवल 18 साल के थे और उनका वजन भी 140 किलो था। करीब दो वर्षों तक उन्होंने अर्पिता को डेट किया था। वह उस वक्त निखिल आडवाणी को उनकी फिल्म सलाम-ए-इश्क में उनका सहयोग भी कर रहे थे। सलमान खान से वे काफी पहले से ही मिलते-जुलते भी रहे हैं।

इस चैट शो में अर्जुन कपूर ने माना कि वे अर्पिता को लेकर बेहद गंभीर रहे थे। उन्होंने अर्पिता को ही अपना सच्चा प्यार माना था। उन्हें डर था कि जब वे सलमान खान को इसके बारे में बताएंगे तो उनकी क्या प्रतिक्रिया होगी, क्योंकि सलमान दोस्ती भी खूब निभाते हैं और दुश्मनी भी। फिर भी किसी तरह हिम्मत करके उन्होंने जब सलमान के परिवार वालों के सामने यह बात रखी, तो वे लोग गरम होने की बजाय बेहद नरम ही रहे।

हालांकि, दोस्तों अर्जुन अब भी अर्पिता को ही अपना पहला और सच्चा प्यार मानते हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस चीज को लेकर बेहद गंभीर थे, लेकिन अर्पिता ने उनसे ब्रेकअप कर लिया। बाद में अर्पिता ने आयुष शर्मा से शादी कर ली। आयुष शर्मा भी अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत कर रहे हैं और वह फिल्म लवरात्रि से बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आएंगे। अब तो बस यह देखना है कि अर्जुन कपूर के यह खुलासे सलमान की बहन अर्पिता शर्मा की जिंदगी कहीं कोई उथल-पुथल तो नहीं मचती है।